सूर्य ग्रहण के साथ शुरु हुआ ये सप्ताह क्या खास लाया है आपके लिए

punjabkesari.in Sunday, Jan 06, 2019 - 03:46 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
मेष-
अपनी मनचाही विश पूरी होने से इस हफ्ते आप काफी उत्साहित रह सकते हैं। देश-विदेश यात्रा करने का मौका मिलेगा। सेल्फ कॉन्फिडेंस से किए गए कामों में सक्सेस मिलने के चांस अधिक हैं। धन संबंधित कोई भी काम ध्यान से करें ताकि फाइनेंशियल समस्या पैदा न हो। राई का पहाड़ बन सकता है। संतान पक्ष अच्छा रहेगा। लव लाइफ अनुकूल रहेगी। दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा।


वृष- किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। वाद-विवाद करने से बचें। कूल होकर काम करें, सफलता प्राप्त होगी। धन-धान्य से संबंधित छोटी-मोटी प्रॉब्लम हो सकती है। किसी भी काम को भाग्य के सहारे न छोड़ें, नुकसान हो सकता है। गाड़ी घर की सुख-सुविधा प्राप्त करने के लिए यत्न करने पड़ सकते हैं। रोमांटिक डेट पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। पार्टनर से मन-मुटाव हो सकता है।


मिथुन- किसी भी काम को बुद्धिमत्ता और समझदारी से हैंडल करें। जोश में होश खोने से नुकसान होगा। जिम्मेदारियां निभाने में पीछे न हटें। रिलेशन अच्छे बनाए रखने के लिए खुद से पहल करें, सामने वाले के फेवर का इंतजार न करें। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। गाड़ी अथवा बंगला खरीदने की बातचीत टल सकती है। लवर से झगड़ा हो सकता है। लाइफ पार्टनर से कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है।


कर्क- मेंटल टेंशन हो सकती है। लाइफ में उथल-पुथल मचेगी। बहादुरी से समस्याओं का सामना करें, जल्दी अच्छे दिन आएंगे। मिलजुल कर काम करने की भावना आपको अच्छी उन्नति दिला सकती है। धन और रिलेशन में खुशियों का इजाफा होगा। शत्रुओं का शिकार होना पड़ सकता है, संभल कर कदम आगे बढ़ाएं। पार्टनर के साथ यात्रा का योग है। लव लाइफ सामान्य रहेगी।


सिंह- अपनी बुद्धि और क्षमता से प्रतिस्पर्धा के माहौल में आगे बढ़ेंगे। इस हफ्ते धन अचल संपत्ति का अच्छा योग बनेगा। कोई ऐसा है जो रोमांटिक मोर्चे पर आप में रुचि रख रहा है, उन्हें अपनाएं या नहीं इस विषय पर आपको दुविधा हो सकती है। सेहत को बनाए रखने के लिए कसरत या योग करें। जॉब में
इंक्रीमेंट और प्रमोशन के योग हैं। कारोबार भी अच्छा मुनाफा देगा।


कन्या- परिस्थितियों के अधीन होकर कुछ ऐसा करना पड़ेगा, जो आपकी खुद की इच्छा के विरूद्ध होगा। सारा हफ्ता बहुत व्यस्त रहने वाला है। धन की चिंता खत्म होगी। स्वयं पर नियंत्रण रखकर लिया गया आहार अच्छा स्वास्थ्य और जीवन शक्ति देगा। अपने माता-पिता की इच्छा का सम्मान करते हुए उस चीज़ को छोड़ दें जो आपको प्रभावित कर रही है। संभव है किसी यात्रा पर जाएं।


तुला- लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। घर को रीसेट करके आनंद प्राप्त करेंगे लेकिन खर्चा अधिक होगा। दूर की यात्रा करने का मौका मिलेगा, जो आनंद देगी। कैरियर को लेकर अपने विकल्पों को खुला रखें। किस्मत पक्ष में रहेगी तो सभी चीजें सही दिशा में चलेंगी ऐसी उम्मीद की जा सकती है। धन निवेश सोच-विचार कर करें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। एक छोटा सा प्रयास नई ऊंचाइयों को छूएगा।


वृश्चिक- बिज़नेस करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा। जॉब वालों के लिए यह हफ्ता कुछ खास रहेगा। किसी अपने के साथ घुमना-फिरना रोमांचक साबित होगा। जो लोग रोमांस की कामना कर रहे हैं वह निराश नहीं होंगे। दोस्तों, के साथ एक लंबी सैर का आनंद प्राप्त करेंगे।  कुछ नया युवाओं को उत्तेजित कर सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लव लाईफ सबसे संतोषजनक रहेगी।


धनु- कुछ ऐसा जिस पर अधिक विचार-विमर्श करने की जरूरत है, उस पर शीघ्र निर्णय लेने की स्थिति आ सकती है। सही निर्णय तक पंहुचने में मुश्किलें आएंगी। धन निवेश से जल्दी अच्छे रिटर्न मिलने लगेंगे। जल्दबाजी में न आएं। पार्टनर के साथ मीठी बातें करना लाइफ को मस्त बनाएगा। आर्थिक रूप से मजबूत बने रहेंगे। मौसमी रोगों से सुरक्षित रहने के लिए सावधानियां बरतें।


मकर- वाद-विवाद के मामले से दूर रहें। रिश्तेदारों में आपको लेकर चल रही गपशप का निपटारा हो जाएगा। मनचाहे लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे। फिटनेस को गंभीरता से लेते हुए काफी लाभ होने की संभावना है। आप को किसी खास के द्वारा सौंपे गए काम में मुश्किलें आएंगी, गलत रास्ता न अपनाएं। सतर्क होकर काम करें, कोई आंखों में धूल झोंक सकता है। मन की शांति चाहते हैं तो क्रोध पर कंट्रोल रखें।


कुंभ- इस हफ्ते किस्मत बदल सकती है। अपने विरोधी को नजरअंदाज न करें, भविष्य में परेशानी मिल सकती है। किसी की निकटता आपको संतुष्ट रखेगी। रोमांचक यात्रा पर जा सकते हैं। संपत्ति को खरीदने के लिए अच्छा प्रस्ताव मिलेगा। यह एक अच्छा समय है पेशेवर मोर्चे पर अपने विचारों को व्यावहारिक रूप देने के लिए। नकदी की कमी का जिन्हें सामना करना पड़ रहा है, उनके लिए अब ऐसी स्थिती गायब हो जाएगी और पैसा आने लगेगा।

 

मीन- अतीत में की गई कड़ी मेहनत इस हफ्ते वित्तीय ताकत को लगातार बढ़ाएगी। लव लाइफ ठंडी रहेगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा, प्रतियोगिता में अच्छी तरह से प्रदर्शन करेंगे। साईड बिजनेस से मुनाफा होने की उम्मीद है। मौज-मस्ती के शौकीन खूब ऐश करने वाले हैं। महत्वपूर्ण परियोजना में शामिल हो जाने की संभावना है। किसी के द्वारा दी गई सलाह से आर्थिक रूप से ऊपर ऊठने में मदद मिलेगी। रोमांटिक मूड प्रबल रहेगा।
अपने आलसपन को दूर भगाने के लिए करें ये टोटका (VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News