Kundli Tv- वज्र योग : इन राशि वालों का गुम हो सकता है कोई क़ीमती सामान !

punjabkesari.in Friday, Dec 14, 2018 - 09:17 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
मेष
राशि वालों आज आपको खुद का खयाल रखना है अगर जॉब साक्षात्कार के लिए जा रहे हैं तो अपने पूजा घर में दीप जलाकर निकलें और जो लोग नौकरी में हैं उनको वर्क प्लेस पर भागदौड़ करनी पड़ेगी। इस राशि की महिलाओं की मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। पड़ोसी से विनम्रता पूर्वक पेश आएं। मां की सेहत का खयाल रखें।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 5

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिले-जुले फल लेकर आया है। आज सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। कोई भी काम समय से और पूरी जिम्मेदारी से करें। जीवनसाथी से तनाव संभव है। छोटी सी बात पर बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है, लिहाजा संभलकर चलें। हां बच्चों की तरफ से चिन्ता ख़त्म होगी।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 6

मिथुन राशि वालों आज पारिवारिक चिंताएं कम होंगी। समाज में मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घरेलू काम भी बढ़ेगा। आज आपको कोई गुड न्यूज मिलने वाली है। धर्म में आस्था बढ़ेगी। इस राशि की लड़कियां मोबाइल या लैपटॉप खरीदेंगी। लाइफ पार्टनर से संबंधों में मधुरता आएगी। नई गाड़ी खरीदने के लिए समय शुभ है।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 4

कर्क राशि वालों आज आप खूब आनंद करेंगे। समाज में आपके काम की तारीफ होगी। दोस्तों से रिश्ते पहले से और अच्छे होंगे। जीवनसाथी से भी नजदीकियां बढेंगी। कहीं से अचानक आपको धन प्राप्त होगा। आपका व्यवहार दूसरों को पसंद आएगा और आपके विरोधी परास्त होंगे।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 9

सिंह राशि वालों आज आपका सुख सौभाग्य बढ़ा रहेगा। आज आपकी किस्मत का सितारा बुलंद है। आप जो चाहेंगे उसे पा लेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। लोग आपसे ईर्ष्या भी करेंगे। रोमांस के लिए आज एक अच्छा दिन है। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 1

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। इस राशि के कलाकारों को कोई पुरस्कार मिल सकता है। परिवार में सभी आपके काम से खुश रहेंगे। बिज़नेस में नए प्रपोजल पर विचार करेंगे। इस राशि की लड़कियों को कोई अच्छी खबर मिलने वाली है।
शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर- 4

तुला राशि वालों आज आप थोड़ी सी मेहनत से बड़े-बड़े काम बना सकते हैं। फैमिली में बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान सेहत के साथ-साथ अपने सामान पर नज़र रखें। बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। इस राशि की महिलाएं आज रोमांटिक मूड में रहेंगी। शॉपिंग करने जा सकती हैं।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 8

वृश्चिक राशि वालों आज घर-परिवार की चिन्ताओं से मुक्ति मिलेगी। आज आप जमीन-जायदाद में निवेश कर सकते हैं। बिज़नेस की स्थिति अच्छी रहेगी। दोस्तों से सपोर्ट मिलेगा। इस राशि की महिलाओं को सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। पड़ोसी आपके खिलाफ कुछ षड्यंत्र कर सकतें हैं, सावधान रहें।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 2

धनु राशि वालों आज आपके जीवन में खुशियों की बरसात होने वाली है। सुख, शान्ति, प्यार और पैसा ये सब आपको मिलने वाला है। आज आप संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी सेलिब्रिटी से हो सकती है। किसी मजदूर को कपड़े गिफ्ट करें आपके मन को शांति मिलेगी।
शुभ रंग- भूरा  शुभ नंबर- 9

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ढेर सारे शुभ फल लेकर आया है। आज आपको कोई बहुत ही अच्छी न्यूज़ मिलने वाली है। आपकी विश पूरी होगी। आज बिज़नेस के सिलसिले में किसी अहम व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। इस राशि की लड़कियों का सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 7

कुम्भ राशि वालों आज लोग आपकी तारीफ करेंगे। फ्रेंड्स से भी एप्रीसियेशन मिलेगा। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। मेहनत का शुभ फल आपको जरूर मिलेगा। लड़कियों के जीवन में उत्साह बना रहेगा। नई गाड़ी खरीदने के लिए शुभ समय है। हनुमान जी के दर्शन-पूजन करें।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 1

मीन राशि वालों आज आपको बिज़नेस में नए प्रपोजल मिलेंगे, जो आगे चलकर आपको बहुत बेनीफिट देने वाले होंगे। आपका फ्रेंड सर्किल बढ़ेगा। आज आप घर के डेकोरेशन के लिए शॉपिंग कर सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात होगी लेकिन पड़ोसियों के साथ बातचीत के दौरान सावधानी बरतें। छोटी सी बात पर विवाद हो सकता है। जीवनसाथी से भी नजदीकियां बढेंगी। माता के मंदिर में धूप-दीप जलाएं। 
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 9
इस दिन होता है बांके बिहारी पूजन !(video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News