Kundli Tv- व्याघात योग : इन 6 राशि वालों को हो सकता है बड़ा नुकसान !

punjabkesari.in Wednesday, Dec 12, 2018 - 09:03 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
मेष
राशि वालों रुके हुए सभी काम पूरे होंगे। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। विदेश जाने के योग हैं।
शुभ रंग- क्रीम शुभ नंबर- 8

वृष राशि वालों आज एक काम निपटने के बाद ही दूसरे काम में हाथ डालें। लोग आप से निजी मामलों को लेकर सलाह ले सकते हैं। आज अपने खाने में धनिए का उपयोग करें।
शुभ रंग- पीला शुभ नंबर- 1

मिथुन राशि वालों पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। आपसी तालमेल से कठिनाइयों से सामना किया जा सकता है। करियर के क्षेत्र में शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग- लाल शुभ नंबर- 5

कर्क राशि वालों आज थोड़ा सेहत पर ध्यान दें। ऑफिस या फील्ड के तनाव खत्म हो सकते हैं। जीवनसाथी से पुराने विवाद खत्म होने की संभावना है।
शुभ रंग- पिंक शुभ नंबर- 7

सिंह राशि वालों घर-परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। यात्रा का शुभ फल मिलेगा। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नज़र रखें।
शुभ रंग- सफ़ेद शुभ नंबर- 7

कन्या राशि वालों आज शेयर बाजार व प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। धन से संबंधित मामलों में सावधानी रखें। कुछ नई चीजें सीखने की कोशिश करेंगे।
शुभ रंग- हरा शुभ नंबर- 8

तुला राशि वालों कई सुनहरे अवसर मिलने वाले हैं और सफलता आपके कदम चूमेगी। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। प्रेम संबंध में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग- पीच शुभ नंबर- 9

वृश्चिक राशि वालों बच्चों की सेहत में भी उतार-चढ़ाव रहेगा। कारोबार में भाइयों की मदद से बड़ा फायदा मिल सकता है। माता की सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की ज़रूरत होगी।
शुभ रंग- सफ़ेद शुभ नंबर- 7

धनु राशि वालों प्रॉपर्टी से जुड़े मसलों को लेकर कोई फैसला न लें। धन की हानि हो सकती है। मेहनत करने से पीछे न हटें।
शुभ रंग- मेरुन शुभ नंबर- 4

मकर राशि वालों आज जिम्मेदारी ठीक से निभा पाएंगे। कोई लोन भी लेने का मूड बना सकते हैं। कारोबार को लेकर खास लोगों से मुलाकात हो सकती है।
शुभ रंग- क्रीम शुभ नंबर- 8

कुंभ राशि वालों आज आपका दिन थोड़ा तनाव भरा रहेगा। अपने परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने के लिए दिन अच्छा है। आज किसी से बहस करने से बचें।
शुभ रंग- गहरा नीला शुभ नंबर- 5

मीन राशि वालों अब तक किए गए कामों का फायदा मिलेगा लेकिन आज थोड़ी सुस्ती और थकान भी महसूस हो सकती है। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।
शुभ रंग- लाल शुभ नंबर- 5
अगर आपके भी बाल झड़ते हैं तो कर लें ये 1 टोटका(video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News