‘राहुल के लिए असल इम्तिहान होगा लोकसभा चुनाव‘

punjabkesari.in Tuesday, Dec 11, 2018 - 11:18 PM (IST)

नई दिल्ली: राजनीतिक जानकारों ने कहा है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन के बाद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष गम्भीर चुनौती पेश करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनका असल इम्तिहान अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में होगा।
PunjabKesari
हिंदी भाषी क्षेत्र के इन तीन प्रमुख राज्यों में कांग्रेस ने यह कामयाबी उस वक्त हासिल की है जब गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभाले एक साल हुए हैं। वैसे दो राज्यों तेलंगाना और मिजोरम में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। राजनीतिक विश्लेषक सुशीला रामास्वामी का कहना है कि एक अच्छा नेता वो होता है जो अपनी गलतियों से सीखे। उन्होंने मीडिया से कहा,‘‘ऐसा नहीं है कि राहुल गांधी पहले तैयार नहीं थे। एक अच्छे नेता को जनता से जुड़े रहना चाहिए और यह जानना चाहिए कि लोगों की आकांक्षाएं क्या हैं।‘‘ 
PunjabKesari
इन तीन राज्यों के जनादेश को राहुल गांधी के नेतृत्व पर एक तरह की मुहर लगने के तौर पर देखा जा रहा है। भाजपा और अन्य विरोधी दल गांधी के नेतृत्व को लेकर सवाल करते रहे हैं। ‘‘सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च‘’की मनीषा प्रियम का कहना है,‘‘राहुल गांधी ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन यह निर्णायक प्रदर्शन नहीं है। वह मध्य प्रदेश में और बेहतर कर सकते थे। हां, ये नतीजे 2019 के लिए विपक्ष का हौसला बढ़ाने का काम करेंगे।‘‘  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News