प्रॉपर्टी बिक्री की प्रक्रिया और होगी आसान!

punjabkesari.in Tuesday, Dec 11, 2018 - 03:08 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सरकार अक्सर ही प्रॉपर्टी की खरीद बिक्री को लेकर नए नए नियम बनाती रहती है। इन नियमों से प्रॉपर्टी की खरीद बिक्री औऱ आसान हो सकती है। इसी कड़ी के तहक प्रॉपर्टी बिक्री में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने इस प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। अब किसी भी प्रॉपर्टी के ट्रांसफर पर ई सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। दस्तावेज की सुरक्षा के लिहाज से निगम का वाटर मार्क, खरीदार और विक्रेता के फोटोग्राफ, बार कोड और क्यूआर कोड सहित कई खूबियां होंगी। ई सर्टिफिकेट की प्रक्रिया अपनाने से जहां निगम से म्यूटेशन आसान हो जाएगा तो दूसरी तरफ कार्य भी आसान हो जाएंगे।

सुरक्षा के लिहाज से म्यूटेशन के दस्तावेजों में नाम, पता, फोटोग्राफ के अलावा कई ऐसे प्रावधान होंगे, जिसे कॉपी नहीं किया जा सकेगा। निगम के एक आला अधिकारी के मुताबिक इससे लोगों का काम आसानी से जल्द हो जाएगा। इस प्रक्रिया के अपनाने से रोजाना म्यूटेशन करवाने वालों की तादाद के साथ साथ राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। अन्य निगमों में भी ई सर्टिफिकेट की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News