पेट्रोल और डीजल ने फिर दी लोगों को राहत, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ तेल

punjabkesari.in Sunday, Dec 09, 2018 - 10:24 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम में पिछले दिनों आई गिरावट के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना कम हो रही हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को भी महंगाई से राहत मिली है। रविवार को दिल्ली में पेट्रोल कीमतों में 15 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 21 पैसे की गिरावट दर्ज की गई। आज दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 70.55 रुपए प्रति लीटर हो गए वहीं 65.09 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।

PunjabKesari

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में भी लोगों को तेल की कीमत में थोड़ी राहत मिली है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 76.13 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई, जबकि डीजल की कीमत में 16 पैसे की गिरावट दर्ज की गई और डीजल 68.10 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।  

PunjabKesari

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में सोमवार को पेट्रोल के दाम क्रमश: 70.55 रुपए, 72.60 रुपए, 73.18 रुपए और 73.18 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं। चारों महानगरों में डीजल क्रमश: 65.09 रुपए, 66.82 रुपए, 68.10  रुपए और 68.70 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

शहर पेट्रोल के दाम डीजल के दाम
दिल्ली 70.55 रूपए 65.09 रूपए
मुंबई 76.13 रूपए 68.10 रूपए
चेन्नई 73.18 रूपए 68.70 रूपए
कोलकाता 72.60 रूपए 66.82 रूपए

 PunjabKesari

पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम
पंजाब की बात करें तो आज जालंधर में पेट्रोल 75.66 ,अमृतसर में  76.08 , लुधियाना में 76.01 और पटियाला में  75.95 रूपए प्रति लीटर बिक रहा है।

शहर पेट्रोल के दाम डीजल के दाम
जालंधर 75.53 65.11
लुधियाना 76.01 65.41
अमृतसर 76.08 65.49
पटियाला 75.95 65.36

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News