Kundli Tv- पीले रंग से भगवान विष्णु का क्या है CONNECTION

punjabkesari.in Wednesday, Dec 05, 2018 - 04:34 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है इसलिए ये दिन इनकी पूजा के लिए शुभ माना गया है। श्री हरि का फेवरेट कलर है पीला। इस रोज़ पीली वस्‍तुओं का दान करना और येलो कपड़े पहनना अच्छा रहता है। पीला रंग मन को शांत रखने में मदद करता है और उसे देखने से मन में किसी भी तरह का तनाव पैदा नहीं होता।
PunjabKesari
घर को सजाने के लिए पीले रंग के फूलों का यूज करें फिर वो चाहे पीले गुलाब हो या गेंदे के फूल। ये घर को ताजगी के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं। घर को सजाने के लिए पीले रंग के विंड चाइम्‍स और डिजाइनर आइटम्स को प्रयोग में लाएं।
PunjabKesari
आपने अकसर विष्णु मंदिरों में देखा होगा की भगवान श्री हरि की प्रतिमा को पीले रंग के वस्त्र पहनाए होते हैं। आप भी बृहस्पतिवार के दिन पीले रंग के वस्त्र और धातु धारण करते हैं तो श्री हरि का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त उन्हें पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। जितना अधिक हो सके इस मिष्ठान को दूसरों में बांटने के बाद स्वयं खाएं।
PunjabKesari
घर में पीले रंग के भोज्य पदार्थ बनाएं। जो जातक हर बृहस्पतिवार ऐसा करता है उसे अच्छी सेहत, धन, सफलता और मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। व्यक्ति बुद्धिमान होता है व निर्मल कार्यों की ओर प्रेरित होकर अच्छी राह पर चलता है। दोस्ताना व्यवहार से सभी के दिल में खास जगह बनाता है और सहन-शक्ति में बढ़ौतरी होती है।
PunjabKesari
गुरुवार के दिन नमक नहीं खाना चाहिए केवल पीला भोजन खाना चाहिए।
PunjabKesari
भगवान विष्णु की पूजा में पीले फूल, चने की दान, पीली मिठाई, पीले चावल, गुड़ आदि का उपयोग करना शुभ रहता है। ज्योतिष के अनुसार अगर गुरु अशुभ चल रहे हों तो लाख प्रयत्न करने पर भी विवाह नहीं हो पाता। गुरुवार को पीले कपड़े और शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनने से लाभ होता है।
गाय से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप....
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News