Kundli Tv- विष्णु का 4500 साल पुराना है ये मंदिर, क्या आप जानते हैं

punjabkesari.in Friday, Nov 30, 2018 - 04:10 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
मथुरा में लंबे समय से प्राचीन भारतीय संस्कृति का केंद्र रहा है। इसे श्री कृष्ण का जन्म स्थल कहा जाता है। यहां जगह-जगह मंदिर है मानों आम इंसान नहीं ऐसा लगता है आज भी मथुरा में भगवान वास करते हो। समय खत्म हो जाएगा लेकिन यहां के मंदिर नहीं खत्म होंगे। हर मंदिर की अपनी ही खासियत है। अगर कोई किसी नगरी की बात करें तो सुनकर एेसा लगता है शायद यहां बांके बिहारी के ही मंदिर होंगे लेकिन आज हम आपको बताएंगे मथुरा में स्थित विष्णु मंदिर के बारे में-
PunjabKesari
उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थित भगवान विष्णु का ये मंदिर दीर्घ विष्णु मंदिर के नाम से जाना जाता है। मंदिर के बारे में मान्यता है कि ये कृष्ण काल का है। इस मंदिर में स्थापित भगवान विष्णु की प्रतिमा पूरे भारत में एक ही है। सुबह शाम यहां लोग भगवान के दर्शन करने आते हैं। मान्यता के अनुसार यहां श्रद्धा से जो भी सिर झुकाता है उसके सारे दुख श्री हरि हर लेते हैं। कुंवारी लड़की द्वारा सोलह सोमवार व्रत और विष्णु की पूजा करने से उसे मनचाहे वर की प्राप्ति होती है, विवाह में कोई भी बाधा नहीं आती और संतान का सुख प्राप्त होता है।
PunjabKesari
वराह पुराण, नारद पुराण और श्रीमद्भागवत गीता में भी दीर्घ विष्णु मंदिर का वर्णन देखने को मिलता है। वराह पुराण के अनुसार, विष्णु कहते हैं कि इस पृथ्वी,अंतरिक्ष और पाताल लोक में कोई ऐसा स्थान नहीं है जो मथुरा के समान मुझे प्यारा हो। मथुरा मेरा प्रिय स्थल है। इस मंदिर की स्थापना लगभग 4500 साल पहले हुई थी। इसका निर्माण श्रीकृष्ण के छङ भुजा स्वरूप को याद करने और यमुना के तीर्थ प्रयाग को बचाने के लिए किया गया था। 
PunjabKesari
मान्यता के अनुसार ये भी कहा जाता है कि यहां स्थित भगवान, श्री कृष्ण के विराट रूप को दर्शाता है जो उन्होंने कंस के वध के समय लिया था। 
गाय से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप....


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News