कांंग्रेस प्रत्याशी अरूण यादव ने शिवराज दिया 'शैतान' का नाम

11/21/2018 5:34:20 PM

भोपाल: CM शिवराज सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेसी उम्मीदवार अरुण यादव ने कहा कि वह बुधनी में एक ‘‘शैतान'' से लड़ रहे हैं। उन्होंने शिवराज पर ‘‘अत्यधिक अत्याचार'' करके अपने क्षेत्र और पूरे राज्य के लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यादव ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि कांग्रेस 15 साल सत्ता से बाहर रहकर इसे फिर से हासिल करने के लिए बड़ी जंग लड़ रही है। लेकिन उन्हें चौहान के खिलाफ जीत का पूरा भरोसा है। 

PunjabKesari

हालांकि सत्तारूढ़ BJP के नेताओं ने कांग्रेसी नेताओं के इन दावों को खारिज किया कि मुख्यमंत्री का गढ़ माने जाने वाले बुधनी में ज्यादा विकास नही हुआ है। BJP का कांग्रेस के आरोपों पर जवाब है कि राज्य में अतीत के कांग्रेस के शासन के मुकाबले बीते 15 साल में अधिकतम विकास हुआ है। BJP नेताओं का कहना है कि यादव को ‘‘बलि का बकरा'' बनाया गया है।

PunjabKesari

इससे पहले, शिवराज चौहान ने उनके खिलाफ यादव को चुनाव लड़ाने के लिए कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि कांग्रेस ने उनके ‘‘मित्र'' के साथ अन्याय किया है। पहले उन्हें प्रदेश इकाई अध्यक्ष के पद से हटाकर और फिर बुधनी से टिकट देकर। हालांकि यादव ने कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है कि पार्टी ने उन्हें ऐसे व्यक्ति के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया जो 230 विधानसभा सीटों के लिए 28 नवंबर को होने वाले चुनाव में भाजपा के पूरे अभियान का चेहरा है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News