डीजीपी की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारी

punjabkesari.in Monday, Nov 19, 2018 - 04:43 PM (IST)

 जम्मू :  जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी के आवास पर सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गया और उसे फौरन जम्मू के मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया। उनकी हालत खतरे में बताई जा रही है। उनकी पहचान सुभाष चन्द्र के रूप में हुई है। 


एसएचओ गांधी नगर सुनील सिंह जसरोटिया के अनुसार सुभाषा चन्द्र डीजीपी दिलबाग सिंह के निवास स्थान पर डयूटी पर तैनात थे और उन्होंने डयूटी के दौरान ही खुद को गोली मारी है। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है और पुलिस भी मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उन्होंने किन कारणों से ऐसा किया।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News