MP Election: कांग्रेस का जनता को अॉफर, एक विधायक चुनने पर दूसरा मुफ्त मिलेगा

11/17/2018 7:52:54 PM

भोपाल: प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव हैं। सभी पार्टियों के नेतागण चुनावी प्रचार में व्यस्त हैं। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि, कांग्रेस का विधायक विंध्य के किसी भी विधानसभा क्षेत्र से चुना जाता है तो उसे एक नहीं दो विधायक सेवा के लिए मिलेंगे एक वह जो उस क्षेत्र से जीतेगा और दूसरा अजय सिंह जो अपने क्षेत्र के साथ साथ विंध्य के सभी विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी लेगा।

PunjabKesari

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह विंध्य क्षेत्र के चुनावी दौरे के दूसरे दिन बांधवगढ़, नागौद, मैहर, रैगांव, चित्रकूट और रामपुर बघेलान विधानसभा क्षेत्रों में जन सभाओं को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने कहा कि, आज प्रदेश कंगाली की हालत में है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने का वादा किया था मध्यप्रदेश तो स्वर्णिम बना नहीं भाजपा को लोग भ्रष्टाचारी, दलाल, स्वर्णिम बन गए और हमारा प्रदेश 2 लाख करोड़ रुपए के कर्ज में डूब गया।

PunjabKesari

अजय सिंह ने आगे कहा कि, जनता से टैक्स वसूल कर, देश का सबसे मंहगा डीजल पेट्रोल बेचकर भाजपा सरकार ने पैसा बहुत कमाया लेकिन वह पूरा पैसा प्रचार, प्रसार और पाखंड में खर्च कर दिया। प्रदेश का कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है जो आज इस सरकार से दुखी न हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News