नायडू पर भाजपा का पलटवार, सीबीआई से बचने के लिए 'भ्रष्ट पार्टियां' बना रहीं महागठबंधन

punjabkesari.in Friday, Nov 16, 2018 - 08:11 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को दावा किया कि कांग्रेस, तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) और तृणमूल कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों ने अपने हितों को बचाने के लिए ‘सबसे भ्रष्ट पार्टियों’ का महागठबंधन बनाया है। इससे पहले आंध्र प्रदेश सरकार ने सीबीआई को राज्य में अपनी अधिकार इस्तेमाल करने के लिए दी गई सहमति को वापस ले लिया था।

PunjabKesari

भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने यह भी आरोप लगाया कि चंद्रबाबू नायडू सरकार का फैसला ’स्पष्ट रूप से अधिकारों के गलत इस्तेमाल’ को दर्शाता है और यह इसलिए किया गया है ताकि उनके भ्रष्टाचार का खुलासा नहीं हो। उन्होंने आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ तेदेपा के कई ऐसे राका हैं जिसका वह खुलासा नहीं होने देना चाहती है। तेदेपा ने भाजपा का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस जैसी पाॢटयों से गठबंधन किया है।

PunjabKesari

राव ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ घबराए हुए और परेशान नायडू अपनी सरकार को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ वहीं नायडू सरकार के कदम को तृणमूल कांग्रेस जैसी पार्टियों का समर्थन मिला है और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र पर राजनीतिक प्रतिशोध के लिए केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

PunjabKesari

राव ने कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के कथित मामलों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘ हम सबसे भ्रष्ट पार्टियों के महागठबंधन को देख रहे हैं। उनके हित एक हो रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनका भ्रष्टाचार उजागर नहीं हो।’’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News