MP Election: मैं कांग्रेस की मानसिकता को ठीक कर दूंगा, शिवराज सिंह

11/16/2018 12:40:49 PM

भोपाल: प्रदेश में विधानसभा चुनावों के चलते सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज ने सरकारी दफ्तरों में शाखा बैन को लेकर फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि कमलनाथ की ठीक करने वाली मानसिकता को ही ठीक कर दिया जाएगा। शिवराज ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि, सरकार में आए तो सब ठीक कर देंगें, लेकिन मैं कुछ दिनों बाद कांग्रेस की इस मानसिकता को ही ठीक कर दूंगा। 

PunjabKesari
 
बता दें कि शिवराज गुरुवार को बालाघाट की लांजी विधानसभा के किरनापुर में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार-प्रसार करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ पर जमकर हमला बोला। शिवराज ने कहा कि, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ बार-बार ठीक करने की बात करते हैं। वे किसको ठीक करेंगे, क्या संघ को ठीक करेंगे, क्या जनता को ठीक करेंगे, हम कांग्रेस और कमलनाथ की इस ठीक करने वाली मानसिकता को ही ठीक कर देंगे। शिवराज इतने पर नही रुके उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेसी अब क्या भागवत कथा और मंदिर में जाने पर भी पाबंदी लगाएंगे। सामाजिक व सांस्कृ़तिक संगठन पर रोक लगाने की बात कांग्रेस कैसे कर सकती है।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News