यात्री की जिद को पूरा करने के लिए एयर होस्टेस ने किया ऐसा, हो जाएंगे लोट-पोट
punjabkesari.in Friday, Nov 16, 2018 - 12:41 PM (IST)
इंटरनैशनल डेस्कः Japan में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल एक फ्लाइट अटैंडेंट ने पैसेंजर को हैंडल करने के लिए ऐसा तरीका निकाला जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है दरअसल एक पसैंजर खिड़की के पास बैठने की जिद कर रहा थी। वह बार-बार फ्लाइट अटैंडेंट से सीट बदलने की जिद करता है। Mirror की खबर के मुताबिक, ये वाक्या जापान की एक फ्लाइट में हुआ. जब एक शख्स खिड़की के पास सीट की डिमांड करने लगा और सीट बदलने का बोलता रहा। उसकी सीट विंडो के पास नहीं थी। वो सीट पर बैठने के लिए राजी नहीं हुआ और बार-बार बहस करने लगा। उस वक्त फ्लाइट में कोई सीट खाली नहीं थी।
窓が無い座席だったので隣のお兄さんがCAさんにクレームをつけたら、上空の景色書いて貼り付けてくれたwww pic.twitter.com/FJv6kJnwnD
— こぉ↑すけ@しおりおし (@kooo_TmS_suke) November 5, 2018
उसकी शिकायत सुनने के बाद फ्लाइट अटेंडेंट ने गजब का तरीका खोजा। उसने एक पेपर पर खिड़की की तस्वीर लागई और यात्री की सीट के सामने चिपका दिया। जापानी ट्विटर यूजर @kooo_TmS-suke ने इस तस्वीर को शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि पेपर पर दो बादल और नदी बनाई है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट को 15 हजार लाइक और 8 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स मिल चुके हैं।