मोक्ष संस्था ने गरीबों के संग मनाई अनोखी दिवाली

11/8/2018 5:13:15 PM

जबलपुर: आपने देखा होगा कि अक्सर लोग पटाखें चलाकर और मीठे पकवान खाकर अपनों के साथ दिवाली मनाते हैं। वहीं जिले के मेडिकल रैन बसेरा पर जाकर गरीब लोगों के साथ मोक्ष संस्था ने दिवाली मनाई और एक अनोखी मिसाल कायम की है। 

PunjabKesari

मोक्ष संस्था ने सबसे अलग और प्यारी दिवाली मनाई। संस्था ने गरीबों को भोजन कराया और प्रसाद बांटकर शुरुआत की बाद में पटाखे और फुलझड़ी के साथ गरीब बुजुर्गजनों के साथ दिवाली का आंनद लिया। संस्था के अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने गरीबों के साथ दिवाली मनाकर मानवता के लिए एक उदाहरण पेश किया है। इतना ही नहीं यह संस्था लावारिस शवों का अंतिम संस्कार भी करती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News