घर में मिला महिला का शव, पति गिरफ्तार

11/8/2018 11:44:12 AM

बड़वानी:  जिले के अवल्दा गांव में बुधवार को एक महिला का शव उसके घर में मिला। गांव वालों ने पुलिस को मौके पर बुलाया।  पुलिस की प्रारभिक जांच से मामला हत्या का लग रहा है।

जानकारी के अनुसार मृतिका सेवंतीबाई शराब पीने की आदि थी। इसी को लेकर अक्सर पति- पत्नी में झगड़ा रहता था। पुलिस ने शक के आधार पर महिला के पति को हिरासत में ले लिया है। महिला के सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस जल्द ही हत्या के मामले का खुलासा करने की बात कर रही है। 

मृतक महिला के पड़ोसियों ने बताया कि बीती रात भी महिला को नशे की हालत में उसका पति मयाराम उसे घर लेकर आया था। उसके बाद क्या हुआ किसी को कुछ पता। सुबह सेवंतीबाई मृत अवस्था में पाई गई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News