महा जनसंपर्क कर रहे मंत्री को जनता ने सुनाई खरी-खोटी

11/2/2018 11:44:43 AM

छतरपुर: विधानसभा चुनाव के चलते भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान शुरु किया है। इसी के तहत भाजपा पार्टी के पक्ष में वोट मांगने के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक और भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हरपालपुर पहुँचे। वहां पहुंच कर उन्हें लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
 

महा जन संपर्क की शरुआत उन्होंने गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे नारायण आश्रम छोटी कुटी से की। अभियान के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों, दुकानों व घर -घर जा कर जनसंर्पक किया। उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं के पैर छुकर आशिर्वाद भी लिया।

PunjabKesari

इसी दौरान केन्द्रीय मंत्री जब भाजपा कार्यकर्ता विनोद अग्रवाल की मिठाई की दुकान पर वोट मांगने लगे तो अग्रवाल ने मंत्री पर न पहचानने का आरोप लगाया और कहा कि आप सिर्फ चार लोगों को देखते हो इस पर मंत्री ने बात को हंसकर टाल दिया। अग्रनाल के बढ़ते गुस्से को देख केंद्रिय मंत्री आगे बढ़ गए। 
 

वहीं लोगों केन्द्री मंत्री से छः माह से पानी नही मिलने की शिकायत लगाई और पानी का टैंकर खरीद कर पीने की बात बताई। लेकिन केन्द्रीय मंत्री लोगों के सिर्फ तसल्ली देते आगे निकल गए। उन्होंने सब्जी मंडी की बुजुर्ग महिलाओं के पैर छुकर वोट मांगे और आशिर्वाद लिया।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News