दमखम के साथ चुनावी जंग में कूदी AAP, गोपाल राय ने की ग्वालियर में जनसभाएं

10/29/2018 3:45:40 PM

ग्वालियर: प्रदेश में आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा, कांग्रेस और बसपा अभी तक अपना दमखम दिखा रहीं थी। लेकिन अब इस चुनावी दंगल में आम आदमी पार्टी भी कूद पड़ी है। जिसके चलते आम आदमी पार्टी के श्रम मंत्री व मध्य प्रदेश के प्रभारी गोपाल राय ने शहर की दो अलग-अलग विधानसभाओं में सभाएं करनी शुरु कर दी है। आने वाले समय में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल भी चुनावी तैयारियों का जायजा लेगें।

 

PunjabKesari

इन सभाओं की शुरुआत भाजपा के गढ़ कहे जाने वाले ग्वालियर पूर्व से की गई। इस दौरान उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनकी पार्टी मध्यप्रदेश में बदलाव लाना चाहती है। पार्टी के कार्यकर्ता लोगों से घर-घर जाकर मुलाकात कर रहे हैं। जैसे-जैसे चुनावी माहौल गरमाएगा पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल भी ग्वालियर की सभाओं को संबोधन करेगें। गोपाल राय तीन दिवसीय दौरे पर आये हुए है और वे अंचल मे कई सभाए करेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News