भारतीय अनार के आयात पर लगे प्रतिबंध को हटाए अमेरिका

punjabkesari.in Wednesday, Oct 17, 2018 - 07:14 PM (IST)

नई दिल्लीः भारत ने अनार के आयात पर अमेरिका के प्रतिबंध को हटाने तथा अंगूर की अमेरिकी बाजार में पहुंच संबंधी कानून को तेजी से अंतिम रूप देने का अनुरोध किया है। कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने बुधवार को अपने कार्यालय में अमेरिका के राजदूत केनेथ आई जस्टर से मुलाकात के दौरान इन दोनों मुद्दों को उठाया और उनसे ठोस कार्रवाई करने का अनुरोध किया। बैठक के दौरान व्यापार को लेकर द्विपक्षीय संबंध को अधिक मजबूत करने पर जोर दिया गया।

सिंह ने बताया कि इस भेंट का मुख्य उद्देश्य अमेरिका के साथ परस्पर लाभकारी व्यापार और अर्थिक भागीदारी के क्षेत्र के नए अवसरों का सृजन करना है जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने भारत द्वारा अपनाई जाने वाली कार्य पद्धति के प्रति अपना संतोष व्यक्त किया और अंगूर की अमेरिकी बाजार में पहुंच संबंधी कानून को तेजी से अंतिम रूप देने का आश्वासन दिया। इससे भारत नवंबर से अमेरिका को अंगूर का निर्यात कर सकेगा। कृषि मंत्री ने अमेरिका से भारतीय अनार के आयात पर लगे प्रतिबंध हटाने का अनुरोध किया। इस पर जस्टर ने कहा कि भारत द्वारा निर्यात संबन्धित कार्य पद्धति की दिशा में आवश्यक सुधार कर लिया गया है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News