दिल्ली के बाद अब चंडीगढ़ में भी सिख महिलाओं के लिए हेलमेट पहनना जरूरी नहीं: गृह मंत्रालय

punjabkesari.in Wednesday, Oct 17, 2018 - 02:18 PM (IST)

नई दिल्ली: सिख महिलाओं के लिए अब हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं होगा, यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी। गृह मंत्रालय ने कहा कि अब चंडीगढ़ में सिख महिलाओं के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं है और इसे वैकल्पिक बना दिया गया है। पिछले हफ्ते ही मंत्रालय ने हेलमेट पहनने से महिलाओं को पूरी तरह छूट दे दी थी।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ के केंद्रशासित प्रशासन को यह सलाह दी गई है कि दिल्ली में मौजूदा चलन के अनुसार दोपहिये वाहन चलाने या उसके पीछे वाली सीट पर बैठी सिख महिलाओं के लिए हेलमेट पहनने के नियम को वैकल्पिक बनाया जा सकता है। पिछले हफ्ते गृह मंत्रालय ने इस मामले में छूट देने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन को निर्देश जारी किए थे। उल्लेखनीय है कि देशभर में सिख पुरुषों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News