किस्सा कुर्सी का, बात पूर्व CM के गढ़ की...

10/16/2018 6:28:39 PM

गुना: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। चुनावी दौड़ में सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से अपना पलड़ा भारी करने में लगे हुए हैं। बात अगर राघोगढ़ विधानसभा सीट की करें तो, यहां से मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन का नाम एक बार फिर टिकट के लिए चर्चा में हैं।

राघोगढ़ सीट पर फिलहाल कांग्रेस का कब्जा है। यहां से जयवर्धन सिंह विधायक हैं। पूर्व रियासत राघोगढ़ के लोग उन्हें छोटे बाबा साहब और महाराज कुंवर के नाम से भी पुकारते हैं। इस सीट पर दिग्विजय के परिवार का ही राज है। बता दें कि जयवर्धन सिंह 14वीं विधानसभा के चुनाव में सबसे ज्यादा मतों के अंतराल से जीतने वाले कांग्रेस के अकेले उम्मीदवार हैं।

2013 के मुताबिक राघोगढ़ सीट पर मतदाताओं की कुल संख्या 194031 थी। जिसमें से जयवर्धन सिंह ने 98041 मतों के साथ जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा के राधेश्याम धाक्कड़ को करीब 58 हजार मतों से करारी शिकस्त दी थी। राधेश्याम  कुल 39837 मत ही बटोर पाए थे। जबकि बेहद खराब प्रदर्शन के साथ बसपा के एडवोकेट राजेश सिंह धक्कड़ को मात्र 3632 वोट मिले थे।

PunjabKesari

राघोगढ़ सीट के कुल वोटर्स की संख्या- 194031

2013 में किसे कितने वोट...

नाम

पार्टी

प्राप्त वोट

जयवर्धन सिंह

कांग्रेस

98041

राधेश्याम धक्कड़

बीजेपी

39837

राजेश सिंह धक्कड़

बसपा

3632

 

2008 के नतीजे कुछ इस तरह से थे-
अगर बात 2008 के विधानसभा चुनाव की करें तो इस चुनाव में भी यह सीट कांग्रेस के कब्जे में थी। इस दौरान मूलसिंह दादाभाई यहां से विधायक थे। वहीं, भाजपा की तरफ से भूपेंद्र सिंह रघुवंशी और बसपा के ओमप्रकाश त्रिपाठी अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान में उतरे थे।

2008 के विधानसभा चुनावों में राघोगढ़ के मतदाताओं की कुल संख्या 139297 थी

2008 में किसे कितने वोट...

नाम

पार्टी

प्राप्त वोट

मूल सिंह दादा भाई

कांग्रेस

40019

भूपेंद्र सिंह रघुवंशी

बीजेपी

7688

ओमप्रकाश त्रिपाठी

बसपा

7752

 

राघोगढ़ सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। 2008 और 2013 के चुनाव में यहां कांग्रेस का ही कब्जा है। जयवर्धन सिंह युवा विधायाक हैं और युवाओं की पसंद भी। जिस तरह से उन्होंने विधानसभा चुनाव 2013 में जीत हासिल की थी, उसके मद्देनजर इस बार भी यहां उनकी स्थिती काफी मजबूत नजर आ रही है।

2013 में क्या था मध्यप्रदेश के नतीजे
मध्य प्रदेश में कुल 231 विधानसभा सीटें हैं। 230 सीटों पर चुनाव होते हैं जबकि एक सदस्य को मनोनीत किया जाता है। 2013 के चुनाव में बीजेपी को 165, कांग्रेस को 58, बसपा को 4 और अन्य को तीन सीटें मिली थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Prashar

Recommended News

Related News