आचार संहिता का उल्लंघन कर फरार हुए BJP विधायक,16 वाहन जब्त

10/14/2018 1:13:56 PM

छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में भाजपा विधायक की रैली में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए रैली में शामिल 16 वाहनों और एक डीजे वाहन को जब्त कर लिया है। चंदला विधायक आरडी प्रजापति शनिवार को अपने क्षेत्र में रथ पर सवार होकर काफिले के साथ प्रचार के लिए निकले थे। उनके काफिले में डीजे के साथ चार पहिया और भारी संख्या में दुपहिया वाहन भी शामिल थे। वहीं विधायक के नाम और उनकी तस्वीर छपी हुईं टी-शर्ट भी सरेआम लोगों को बांटी जा रही थी। इतना ही नहीं इस दौरान विधायक जिस रथ पर सवार होकर चल रहे थे उस पर भी पार्टी का चिन्ह और अन्य ऐसी सामग्रियां लगी हुई थी जो आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आती है।वही इस मामले मे कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कही है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार आरडी प्रजापति ने रैली निकालने के लिए 7 वाहनों की अनुमति ली थी, लेकिन यहां सैकड़ों वाहन इस रैली में शामिल थे।  रैली के दौरान ही क्षेत्र में यूपी सीमाओं का निरीक्षण करने के लिए कलेक्टर-एसपी उसी क्षेत्र में थे। कलेक्टर एसपी को जैसी ही आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी मिली उन्होंने तहसीलदार आरके जोशी को कार्रवाई के लिए मौके पर रवाना किया। बाद में कलेक्टर-एसपी भी माैके पर पहुंचे।  इस दौरान विधायक तो रथ सहित फरार हो गए। प्रशासन ने मौके साथ भाजपा के झंडा के साथ 16 प्रचार वाहनों को जब्त कर लिया है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News