'खेल रत्न' से सम्मानित विराट कोहली, CM शिवराज ने दी बधाई

9/26/2018 2:19:37 PM

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने कोहली को ट्वीट कर बधाई दी है।

सीएम ने अपने ट्विटर पर लिखा है 'सर्वोच्च खेल सम्मान प्राप्त करने वाले तीसरे क्रिकेटर बनने पर भारतीय कप्तान विराट कोहली को बधाई। अपने महान प्रदर्शन के साथ, आप भारत में युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा बन गए हैं। आपको मेरी शुभकामनाएं।'
 


बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को विराट कोहली समेत 21 खिलाड़ियों को भी अर्जुन पुरस्कार से नवाजा।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Prashar

Recommended News

Related News