कठुआ के सहार में भूमि खाली करवाने के सरकारी निर्देश से नाराज किसान, किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Friday, Sep 21, 2018 - 12:47 PM (IST)

कठुआ : सहार पंचायती में स्थित भूमि को प्रशासन द्वारा छोड़े जाने के दिए गए नोटिस पर लोगों ने रोष जताया है। लोगों ने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से कम से कम जिस भूमि पर वे फसल लगाते हैं, उसे किसानों को ही देने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि बीस के करीब करीब दो सौ कनाल भूमि पर फसल आदि लगाकर पिछले चालीस सालों से अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं जबकि अब प्रशासन उन्हें भूमि से हटने के लिए कह रहा है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में धान की फसल उन्होंने लगाई है और गेंहूं की फसल भी वहां बेहतर होती है लेकिन प्रशासन इस भूमि को बंजर बता  रहा है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन को चाहिए तो वह इससे सटी अन्य भूमि ले उससे उन्हें कोई परेशानी नहीं है लेकिन जिस भूमि पर वे फसल लगाकर अपने परिवार का गुजर बसर करते हैं वह भूमि उन्हीं को दी जाए। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News