Kundli Tv- अतिगंड योग : इन 5 राशि वालों को मिल सकता है धोखा

punjabkesari.in Thursday, Sep 20, 2018 - 08:54 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
मेष राशि वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं परन्तु संघर्ष के साथ यह यात्रा पूर्ण होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। आपके घर नई खुशियों का आगमन भी हो सकता है। आज बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें।
शुभ रंग- मेंजटा  शुभ नंबर-

वृष राशि वालों आज का दिन आपके परिवार के लिए काफी अच्छा है। फैमिली मेम्बर्स के साथ किया गया काम सफल होगा। आज आप आध्यात्मिक हाई महसूस करेंगे और भगवान में आपकी आस्था बढ़ेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। काम में फायदा होगा। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले मां का आशीर्वाद जरूर लें।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 3

मिथुन राशि आज अपना काम खुद करें पुरानी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी स्टूडेंट्स आलस्य का त्याग करें आज का दिन शुभ रहेगा।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 2

कर्क राशि वालों आज आप तनाव महसूस कर सकते हैं लेकिन शाम तक आप इस मानसिक तनाव से बाहर आ सकते हैं। आज आपको कारोबार और नौकरी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज अपने क्रोध पर शान्ति बनाएं रखें वरना आपको नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। आज पशु-पक्षियों को भोजन कराएं।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 7

सिंह राशि वालों आज आपके घर दूर-दराज से मेहमान दस्तक दे सकते हैं। इस राशि के बच्चे ग्रुप में पिकनिक मनाने जा सकते हैं। जो लोग लकड़ी, फर्नीचर से जुड़े उद्योग में काम करते हैं, उनके लिए शुभ समय है। अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। परिवार की कोई अनबन आज खत्म हो सकती है।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 3

कन्या राशि वालों आज किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी दूर स्थान या विदेश से प्यार भरा तोहफा भी आज मिल सकता है। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आज दिन खुशियों से भरा रहेगा। पड़ोसियों को नमस्कार करें, हर काम में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 5

तुला राशि वालों आज आप को मान-सम्मान मिलेगा। आज आप नए लोगों से रिश्ते जुड़ेंगे। आज आपको उधार और पुराना पैसा मिल सकता है। आज आप नई वस्तु खरीद सकते हैं। आज आपको व्यवसाय में लाभ मिल सकता है और अगर आज आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर-

वृश्चिक राशि वालों आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। परिवार के साथ टूर पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। इस राशि के बच्चे खेल-कूद और मौजमस्ती में अपना समय बिताएंगे। बिज़नेस के सिलसिले में बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। ये ट्रिप आपके लिए यादगार साबित होने वाला है। आज ऑफिस में आपके प्रमोशन की बात चल सकती है।
शुभ रंग- समुद्री हरा  शुभ नंबर-

धनु राशि वालों आज बिज़नेस में कुछ नुकसान हो सकता है। बिज़नेस से जुड़े फैसले सोच समझकर लें, ऐसा करने से नुकसान से बच सकते हैं। आज रिश्तेदारों से मोरल सपोर्ट मिल सकता है। कीमती सामान को संभाल कर रखे। बच्चों के लिए शॉपिंग करने जाएंगे। लव मेट से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी।
शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर- 3

मकर राशि वालों आज आपके बिगड़े काम बनेगें तथा अधिकारियों से आपकी मित्रता के कारण आपको लाभ प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश में जुड़ें लोगों को सफलता या शुभ समाचार मिल सकता है। आज सूर्य को नमस्कार कर के घर से निकलें। फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। आज आपको काम के नए ऑफर मिलने वाले हैं।     
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 8

कुंभ राशि वालों आज बिज़नेस में तेजी से सफलता मिलेगी अगर आप जॉब की तलाश में हैं तो आज इस संबंध में अच्छी खबर मिल सकती है। जो लोग नौकरी पेशा वाले हैं उनका वर्कलोड बढ़ेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ की जाएगी। इस राशि की लड़कियों को अपने लवर्स से प्यार के साथ-साथ गिफ्ट भी मिल सकते हैं। लव मेट के साथ रोमांटिक साइट पर भी जा सकते हैं।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर-

मीन राशि वालों आज आप संघर्ष एवं कार्य शक्ति से अपने कार्यों को पूरा करेंगे। आज आपकी अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। माता-पिता और आपके मित्र आपका सहयोग करेंगे जिससे आप धन कमाने के नए अवसरों को प्राप्त कर सकेंगे। आज मीन राशि वाले मजदूर व्यक्तियों की सेवा करें।   
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 7
किसी भयंकर बिमारी से हैं पीड़ित तो गणपति की दशमी पर करें ये अचूक उपाय(देखें Video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News