हनीट्रैप मामले में BSF जवान गिरफ्तार, रीवा से है ताल्लुक

9/19/2018 5:12:31 PM

भोपाल : यूपी में एटीएस को बड़ी सफलता मिली हाथ लगी है। एटीएस ने जासूसी के आरोप में नोएडा से बीएसएफ के जवान को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया जवान रीवा का रहने वाला है। अच्युतानंद पर विदेशी खुफिया एजेंसी को गुप्च सूचनाएं देने का आरोप है। उसे मिलिट्री इंटेलीजेंस से मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि पाकिस्तानी एजेंसी ISI फेसबुक और व्हाट्सएप पर लड़कियों के नाम से फेक आईडी बनाकर हमारे जवानों को फंसाती है।
PunjabKesariपुलिस ने फेसबुक की ऐसी कई आईडी की पहचान की। BSF जवान अच्युतानंद मिश्र ऐसी ही एक फेक आईडी के ज़रिए मिस्र की महिला द्वारा हनीट्रैप का शिकार हुआ। उसके बाद वह विदेशी एजेंसियों को सेना की खुफिया जानकारी देने लगा। गिरफ्तार लगातार महिला से बात कर रहा था। मिस्र की महिला जासूस ने खुद को सेना की रिपोर्टर बताकर उसे फंसाया था। अच्युतानंद अब तक कई सूचनाएं साझा कर चुका है। वो व्हाट्सएप नंबर से संपर्क में था और उसने कई गुप्त ऑपरेशनल जानकारी युवती के नाम से रजिस्टर्ड नंबर पर साझा की थी। उसने तमाम फोटो, वीडियो साझा किए जो संवेदनशील थे। इसलिए ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत उसे गिरफ्तार किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News