तेल की कीमतों में लगी आग, आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

punjabkesari.in Monday, Sep 17, 2018 - 01:52 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा लगातार जारी है। सोमवार को एक बार फिर तेल की कीमतें बढ़ गईं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसे का इजाफा हुआ है, जबकि डीजल की कीमत 6 पैसे बढ़ी है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत बढ़कर 82.06 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। डीजल भी 73.78 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

PunjabKesari

पेट्रोल के दाम
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 82.06 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 89.44 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 83.91 रुपए प्रति लीटर, हरियाणा में 82.65 रुपए प्रति लीटर, हिमाचल प्रदेश में 83.10 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 85.31 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

शहर पेट्रोल की कीमतें (रुपए में)
दिल्ली 82.06
मुंबई 89.44
कोलकाता 83.91
हरियाणा 82.65
हिमाचल प्रदेश 83.10
चेन्नई 85.31

PunjabKesari

डीजल की कीमतें
वहीं, डीजल की बात करें तो दिल्ली में यह 73.78 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 78.33 रुपए, कोलकाता में 75.63 रुपए, हरियाणा में 74.76 रुपए, हिमाचल प्रदेश में 74.06 रुपए और चेन्नई में 78 रुपए प्रति लीटर है।

शहर  डीजल की कीमतें (रुपए में)
दिल्ली 73.78
मुंबई 78.33
कोलकाता 75.63
हरियाणा 74.76
हिमाचल प्रदेश 74.06
चेन्नई 78.00

PunjabKesari

पंजाब में पेट्रोल की कीमतें
वहीं, पंजाब की बात करें तो जालंधर में आज पेट्रोल 87.40 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बाकी शहरों की बात करें तो अमृतसर में पेट्रोल 87.97 रुपए, लुधियाना में 87.83 रुपए और पटियाला में 87.78 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

शहर पेट्रोल की कीमतें (रुपए में)
जालंधर 87.40
अमृतसर 87.97
लुधियाना 87.83
पटियाला 87.78


इसलिए बढ़ रहे हैं तेल के दाम
तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के पीछे सबसे बड़ा कारण डॉलर के मुकाबले रुपए का गिरना है। चूंकि रुपए में लगातार गिरावट आ रही है, इस वजह से तेल कंपनियां भी लगातार कीमतों में बदलाव कर रही हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि तेल कंपनियों को कीमतों का भुगतान डॉलर में करना पड़ता है, जिसकी वजह से उन्हें अपना मार्जिन पूरा करने के लिए तेल की कीमतों में इजाफा करना पड़ रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News