विमान में जुराबों की बदबू से परेशान हुए यात्री,  करवाई आपात् लैंडिंग

punjabkesari.in Saturday, Aug 18, 2018 - 03:33 PM (IST)

लॉस एंजलिसः  अमरीका के एक विमान में  जुराबों की बदबू  से यात्री इतना परेशान हुए  कि विमान कि आपात् लैंडिग करवानी पड़ गई । स्प्रिट एयरलाइंस के विमान में यात्रियों ने गंदे मोजों जैसी बदबू आने की शिकायत की। इसकी वजह से इसे साउथ कैरोलिना में उतारा गया। हालांकि, पांच घंटे की तलाशी के बाद इसमें ऐसी कोई बदबूदार चीज नहीं मिली। बाद में यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से रवाना किया गया। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला गुरुवार का है। विमान ने रात 8:30 बजे उड़ान भरी थी। कम से कम 10 यात्रियों ने बदबू आने, सीने में दर्द और गले में जलन की शिकायत की। विमान को गुरुवार रात करीब 10 बजे साउथ कैरोलिना में उतारा गया। इसमें 220 यात्री सवार थे। स्प्रिट एयरलाइंस ने बताया कि तलाशी और जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यात्रियों को दूसरे विमान से भेजने का फैसला किया गया। वे करीब पांच घंटे की देरी से सुबह 4:45 बजे फ्लोरिडा पहुंचे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News