अब हर फर्जी खबर पर नजर रखेगी BJP, 1800 व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े अमित शाह

punjabkesari.in Sunday, Jul 22, 2018 - 11:25 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली की भाजपा इकाई ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सैकड़ों व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं और हर एक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सदस्य बनाया गया है ताकि उन्हें सीधे सूचना मिल सके। दिल्ली की भाजपा इकाई 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मंडल स्तर पर टीमों का नए सिरे से गठन कर रही है और पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को व्हाट्सएप सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ला रही है।
PunjabKesari
दिल्ली भाजपा इकाई के मीडिया मामलों के प्रमुख एवं सोशल मीडिया इकाई के सह प्रभारी नीलकांत बख्शी ने बताया कि हम पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। अब तक  1800 से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं और इसकी संख्या बढ़ ही रही है। इस कदम का लक्ष्य सीधे सूचना मुहैया कराना और फर्जी खबरों पर रोक लगाना है। व्हाट्सएप के हर ग्रुप में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और दिल्ली के भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी के संपर्क नंबर होंगे। 

PunjabKesari
पिछले महीने एक बैठक में शाह ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को फर्जी समाचार पोस्ट करने और गलत संदेश फैलाने से बचने की हिदायत की थी। उनका कहना था कि इससे पार्टी की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने आने वाले महीनों में जिला और मंडल स्तर पर सोशल मीडिया को लेकर बैठकें करने की योजना बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश और भाजपा नेतृत्व वाली राजग सरकार की उपलब्धियों को सोशल मीडिया पर फैलाने के लिए बैठकें की जाएंगी।  
    PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News