बी.वी.आर सुब्रमण्यम जम्मू कश्मीर के नए मुख्य सचिव

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 11:29 AM (IST)

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर सरकार गिरने के बाद छत्तीसगढ़ कैडर के एक वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी बी.वी.आर. सुब्रमण्यम को बुधवार को जम्मू कश्मीर के नए मुख्य सचिव के रुप में नियुक्त किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग (जी.ए.डी.) द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया कि जम्मू कश्मीर में बी.बी. व्यास के स्थान पर आंध्र प्रदेश से रहने वाले 55 वर्षीय नौकरशाह सुब्रमण्यम को जम्मू कश्मीर का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। आदेश में कहा गया कि जम्मू कश्मीर सरकार के लिए उनकी सेवाओं के प्लेसमेंट के परिणामस्वरुप बी.वी. आर. सुब्रमण्यम को तत्काल प्रभाव से जम्मू कश्मीर का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। 


वहीं, बी.बी. व्यास और विजाय कुमार जो वर्तमान में केन्द्रीय गृह मंत्रालय में वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार के रुप में तैनात हैं, को जम्मू कश्मीर राज्यपाल के सलाहकार के रुप में नियुक्त किया गया है। आदेश में कहा गया कि राज्यापल ने बी.बी. व्यास मुख्य सचिव जम्मू कश्मीर औव विजय कुमार (सेवानिवृत्त) को कार्यभार संभालने के तारीख से सलाहकारों के रुप में नियुक्त किया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News