CM शिवराज बोले: पूरे प्रदेश को तबाह करने का पाप एक मुख्यमंत्री के हाथों से हुआ है

6/20/2018 12:43:11 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे प्रदेश को तबाह करने का पाप एक मुख्यमंत्री के हाथों से हुआ है। किसी समय प्रदेश में अध्यापकों को न सम्मानजनक वेतन मिलता था और न उनका कैडर था।

हमने शिक्षकों का समान कैडर बनाते हुए उन्हें सरकारी सेवा में लिया और उनका वेतन बढ़ाया। कभी प्रदेश में 29 लाख बच्चे स्कूल नहीं जाते थे। हमने ‘स्कूल चले हम’ अभियान शुरू किया है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि नीट के माध्यम से किसी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज/डेंटल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की फीस सरकार भरेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News