Kundli Tv- 1 मंत्र देगा श्रीमद्भागवत पढ़ने का लाभ

punjabkesari.in Tuesday, Jun 19, 2018 - 02:08 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari

श्रीमद्भागवत को लिखने वाले भगवान वेद व्यास साक्षात हरि विष्णु जी के रूप हैं। 18 पुराणों की रचना करने के बाद भी उनके जीवन में भटकाव बना रहा। उन्हें कहीं शांति नहीं मिल पा रही थी। भागवत लिखने के बाद उन्हें एक मुकाम मिला। ‘श्रीमद् भगवद् गीता’ समस्त वेदोपनिषदों का सार रूप है। इसकी अनंत महिमा है। यह वह ब्रह्मविद्या है जिसे जान लेने के बाद मनुष्य जन्म-मरण के चक्र से हमेशा के लिए मुक्त हो जाता है।  भगवान श्री कृष्ण ज्योति पुंज के रूप में इसमें विराजित हैं। शास्त्रों के अनुसार जिस घर में हर रोज़ श्रीमद्भागवत को पढ़ा जाता है, वहां सभी देवी-देवता अपनी कृपा बरसाते हैं। आज के समय में व्यस्त दिनचर्या के चलते भागवत पढ़ने का समय नहीं है तो 1 मंत्र का जाप दे सकता है श्रीमद्भागवत पढ़ने का लाभ। इसे एक श्लोकी भागवत भी कहा जाता है। 

PunjabKesari

मंत्र- 
आदौ देवकी देव गर्भजननं, गोपी गृहे वद्र्धनम्।
माया पूज निकासु ताप हरणं गौवद्र्धनोधरणम्।।
कंसच्छेदनं कौरवादिहननं, कुंतीसुपाजालनम्।
एतद् श्रीमद्भागवतम् पुराण कथितं श्रीकृष्ण लीलामृतम्।।
अच्युतं केशवं रामनारायणं कृष्ण:दामोदरं वासुदेवं हरे।
श्रीधरं माधवं गोपिकावल्लभं जानकी नायकं रामचन्द्रं भजे।।

PunjabKesari
मंत्र जाप से पहले रखें कुछ बातों का ध्यान
ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्वच्छ कपड़े डालें, संभव हो तो पीले रंग के कपड़े पहनें। भगवान श्रीकृष्ण के चित्रपट अथवा स्वरूप के सामने कुश का आसन बिछाकर पालथी मारकर बैठें। तुलसी की माला से इस मंत्र का जाप करें और संपूर्ण श्रीमद्भागवत पढ़ने का लाभ प्राप्त करें।

PunjabKesari

Kundli Tv- ऐसे रखेंगे अपना किचन तो घर से भागेगी negativity

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News