यूपी में महागठबंधन को झटका, सपा का कांग्रेस संग गठजोड़ से इंकार

punjabkesari.in Tuesday, Jun 19, 2018 - 07:33 AM (IST)

नई दिल्ली/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में महागठबंधन बनाने की कवायद को झटका लगता दिख रहा है। 2019 में भाजपा के खिलाफ मोर्चा बनाने में लगी समाजवादी पार्टी (सपा) ने संकेत दिया है कि वह महागठबंधन में कांग्रेस को शामिल करने की इच्छुक नहीं है। सपा कांग्रेस को केवल रायबरेली और अमेठी की सीट देना चाहती है।

सूत्रों के मुताबिक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को दिल्ली जाने वाले हैं और इस मसले पर वह कई विपक्षी दलों से मिलकर बात कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि सपा रायबरेली और अमेठी में गांधी परिवार के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। वहीं सपा ने राज्य में गठबंधन के लिए बसपा और रालोद के साथ बातचीत पूरी कर ली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static