अथर्ववेद- क्या आपके पास है ये Magical Power

punjabkesari.in Monday, Jun 04, 2018 - 01:35 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

प्रत्येक मनुष्य को अपने लिए नियत तथा स्वभाव के अनुकूल कार्य करना चाहिए। इतना ही नहीं अगर सार्वजनिक हित के लिए कोई आवश्यक कार्य करने की अपने अंदर क्षमता लगे तो उसमें भी प्राणप्रण से जुट जाना चाहिए। अगर हम इतिहास और धर्म पुस्तकों पर दृष्टि डालें तो साधारण लोग तो अपना जीवन स्वयं और परिवार के लिए व्यय कर देते हैं पर जो ज्ञानी, त्यागी और सच्चे भक्त हैं पर सार्वजनिक हित के कार्य न केवल प्रारंभ करते हैं बल्कि समय आने पर बड़े-बड़े अभियानों का नेतृत्व कर समाज को सम्मान और परिवर्तन की राह पर ले जाते हैं। ऐसे लोग न केवल इतिहास में अपना नाम दर्ज करते हैं बल्कि अपने भग्वत्स्वरूप हो जाते हैं।

PunjabKesari

अथर्ववेद में कहा गया है कि

श्लोक-
यः शर्धते नानुददाति शुध्यां दस्योर्हन्ता स जनास इन्द्रः।


भावार्थ- ‘‘जो मनुष्य अहंकारी के अहंकार को दमन करता है और जो दस्युओं को मारता है वही इन्द्र है।’’


श्लोक-
यो जाभ्या अमेथ्यस्तधत्सखायं दुधूर्षति।
ज्योष्ठो पदप्रचेतास्तदाहु रद्यतिगति।


भावार्थ- ‘‘जो मनुष्य दूसरी स्त्री को गिराता है, जो मित्र की हानि पहुंचाता है जो वरिष्ठ होकर भी अज्ञानी है उसको पतित कहते हैं।’’

PunjabKesari

एक बात निश्चित है कि जैसा आदमी अपना संकल्प धारण करता है उतनी ही उसकी देह और और मन में शक्ति का निर्माण होता है। जब कोई आदमी केवल अपने परिवार तथा स्वयं के पालन पोषण तक ही अपने जीवन का ध्येय रखता है तब उसकी क्षमता सीमित रह जाती है पर जब आदमी सामूहिक हित में चिंत्तन करता है तब उसकी शक्ति का विस्तार भी होता है। शक्तिशाली व्यक्ति वह है जो दूसरे के अहंकार को सहन न कर उसकी उपेक्षा करने के साथ दमन भी करता है। समाज को कष्ट देने वालों को दंडित कर व्यवस्था कायम करता है। ऐसी मनुष्य स्वयं ही देवराज इंद्र की तरह है जो समाज के लिए काम करता है। शक्तिशाली मनुष्य होने का प्रमाण यही है कि आप दूसरे की रक्षा किस हद तक कर सकते हैं।

PunjabKesari

माता लक्ष्मी नहीं, कौन है विष्णु जी का असली लवमेट? (देखें Video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News