कर्नाटकः राहुल के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार

punjabkesari.in Saturday, May 19, 2018 - 07:05 PM (IST)

बेंगलुरूः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी संस्था को नहीं मानती है। उसने हर संस्था का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-जेडीएस का गठबंधन किसी विचारधारा का नहीं बल्कि संभावनाओं का गठबंधन है। जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने चुनाव के समय कहा था कि वह कांग्रेस के भ्रष्टाचार का खुलासा कर उनके लोगों को जेल में डालेंगे, लेकिन अब वह ऐसा नहीं करेंगे।
PunjabKesari

जावड़ेकर ने राहुल के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस सुपरसीड करके न्यायपालिका को दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस संसद को नहीं चलने दे कही है, वह भारत के मुख्यन्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव लेकर आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि सभी सरकारी संस्थाएं उनके मुताबिक काम करें तो सही, नहीं तो मोदी सरकार दबा रही है।
PunjabKesari

केंद्रीय मंत्री ने ईवीएम पर बोलते हुए कहा कि जब कांग्रेस पार्टी हारती है तो वह ईवीएम पर सवाल उठाते हैं और वो जीतते हैं तो ईवीएम सही हो जाती है। राहुल गांधी किसी भी संस्था पर भरोसा नहीं करते हैं। 
PunjabKesari

ईवीएम पर बोलते हुए जावड़ेकर ने कहा कि वह जब हारते हैं तो ईवीएम पर सवाल उठाते हैं। लेकिन अगर वो जीतते हैं तो वही ईवीएम इनके लिए सही हो जाती है। राहुल गांधी किसी भी संस्था पर भरोसा नहीं करते हैं। उन्होंने कैग जैसी संस्था को भी बीजेपी का एजेंट बना दिया और राज्यपाल तक को नहीं छोड़ा। कांग्रेस राज्यपाल के फैसले पर भी सवाल उठा रही है। 


प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह देश की सेना पर भी भरोसा नहीं करते हैं। वह देश की किसी सरकारी संस्था चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट, सेना, ईवीएम, संसद किसी पर भरोसा नहीं करती है। कोर्ट में जैसे शपथ ली जाती है कि जो “कहूंगा सच कहूंगा, सच के सिवा कुछ नहीं कहूंगा”। लेकिन कांग्रेस पार्टी कहती है सिर्फ “भ्रष्टाचार करूंगा और भ्रष्टाचार के सिवा कुछ नहीं करूंगा”।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News