चमत्कारिक टोटके, बरसाते हैं धन

punjabkesari.in Friday, Apr 20, 2018 - 02:27 PM (IST)

सर्वकल्याणकारी वैदिक शास्त्र वचनों के नियमों का पालन करने से जीवन सुखी बनाया जा सकता है। कुछ ऐसे चमत्कारिक टोटके अपनाएं जो बरसाते हैं धन घर का प्रवेश द्वार कभी बाहर की ओर नहीं खुलना चाहिए, न ही घर के आगे कोई वृक्ष या खंभा, जैनरेटर, ट्रांसफार्मर होना चाहिए। मुख्यद्वार पर कभी काला पेंट नहीं होना चाहिए। गेट दक्षिण दिशा में हो तो मैरून रंग, उत्तर दिशा में हल्का हरा, पूर्व में सफेद या मोतिया, पश्चिम में हल्का नीला करवाना चाहिए, मुख्य द्वार के पास झाड़ू, डस्टबिन, डरावने फोटो भी नहीं होने चाहिएं। घर के द्वार पर केसरी रंग का स्वास्तिक या गणेश जी की फोटो लगानी चाहिए। 7-9 घुंघरू लाल रंग की मौली में पिरो कर मुख्य द्वार के मध्य में और 7 गोमती चक्र पीले वस्त्र में बांध कर लटकाने चाहिएं।


देव परिक्रमा भी पूजा का विशेष अंग है, विष्णु भगवान की 4 बार, शंकर जी की आधी, सूर्य की 7 बार, गणेश जी की 3 बार परिक्रमा करनी अनिवार्य है।


घर का पका भोजन भगवान को भोग लगाकर खाने से उसके समस्त दोष-त्रुटियां समाप्त हो जाते हैं। भोजन सदा पूर्व या उत्तर की ओर मुंह करके ग्रहण करना चाहिए। पश्चिम या दक्षिण की ओर मुंह करके भोजन कभी नहीं करना चाहिए, प्रदूषित होता है, रोग देता है।


प्रतिदिन घर का मुख्य द्वार सुबह-सुबह खुद धोना चाहिए। इससे परिवार में लक्ष्मी वृद्धि और निरोगता रहती है। घर के सभी फर्श नमक मिले या फिटकरी मिले पानी से धोने चाहिएं या पोंछा लगाना चाहिए।


सीढ़ी कभी भी दक्षिण, पश्चिम की दिशा में नहीं खत्म होनी चाहिए।


घर के सभी दरवाजे, खिड़कियां, प्रात: सूर्योदय के समय खोल देने चाहिएं, हवा घर में घूमे, कॉस्मिक किरणों का घर में प्रचुर प्रवेश हो।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News