इस दिन खुलेंगे चार धाम की यात्रा के कपाट

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2019 - 06:05 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हिंदू धर्म के ग्रंथों में चार धाम की यात्रा का वर्णन मिलता है। कहा जाता है हर किसी को अपने जीवन में ये चार धाम की यात्रा ज़रूर करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री को भारत के चार प्रमुख धाम कहा गया है। जिसमें केदारनाथ हिमालय पर्वतमाला के बीच उत्तराखंड में स्थित है। कहा जाता है कि ये शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। मान्यता के अनुसार जितना पुण्य इस धाम की यात्रा से मिलता है। अधिक पुण्य मिलता है उतना और किसी धार्मिक यात्रा से नहीं। बता दें कि भगवान शिव के चमत्कारी और दुर्गम केदारनाथ मंदिर के दर्शन के लिए इसके कपाट साल में दो बार खोलेते हैं। जिसमें से पहला अप्रैल-मई में खुलता है।
PunjabKesari, Char Dham Yatra, Badrinath, Kedarnath, Gangotri and Yamunotri
इस साल विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद 09 मई को इसके कपाट खुलेंगे। तो 07 मई 2019 को 12 बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे। इसके अलावा सबसे अंत में बद्रीनाथ के कपाट 11 मई 2019 को सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर खुलेंगे।
PunjabKesari, Char Dham Yatra, Badrinath, Kedarnath, Gangotri and Yamunotri
उत्तराखंड स्थित ये विश्व प्रसिद्ध चारों धाम के दर्शन के लिए प्रत्येक वर्ष श्रद्धालु बहुत बड़ी संख्या में आते हैं। कहा जाता है कि महाभारत में वनवास के दौरान पांडवों द्वारा भी ये यात्रा की गई थी। महाभारत के साथ-साथ स्कंद पुराण और विष्णु पुराण में चारों धामों का अच्छे से वर्णन किया गया है। इसमें (स्कंद पुराण )गढ़वाल को केदारखंड के नाम से वर्णित किया गया है, जिसके अनुसार 8वीं  शताब्दी में आदिगुरु शंकराचार्य ने केदारनाथ और बद्रीनाथ की खोज की और इनका निर्माण करवाया। कहते हैं जिस समय इसका निर्माण करवाया गया उस समय इस यात्रा को करना हर व्यक्ति के लिए संभव नहीं था मगर जैसे-जैसे यात्रा के साधनों और सुगम रास्ते बढ़ते गए। वैसे-वैसे ही चार धाम-यात्रा की तरफ़ आम लोगों का भी झुकाव बढ़ने लगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News