‘ईस्टर संडे’ को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय हुईं 93 साल की

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2019 - 12:27 PM (IST)

लंदन: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्मदिन संयोग से इस वर्ष रविवार को ईस्टर के दिन पड़ा। महारानी एलिजाबेथ अपना 93वां जन्मदिन मना रही हैं। महारानी ने वैस्ट ऑफ लंदन में विंडसर कैसल के सेंट जार्ज चैपल में राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया और ईस्टर मनाया।

रविवार महारानी के लिए हर साल मनाए जाने वाले दो जन्मदिन उत्सवों में पहला है। वह अपना आधिकारिक जन्मदिन जून में मनाती हैं। वहीं 2 जन्मदिन मनाने की परंपरा 250 साल से भी अधिक पुरानी है। इसकी शुरूआत किंग जार्ज-द्वितीय ने की थी। एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटिश इतिहास में सबसे लंबे समय तक राज सिंहासन पर रही हैं। वह अब भी सक्रिय दिनचर्या का पालन करती हैं। हालांकि वह अब यात्रा नहीं करती हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News