कांग्रेस से गठजोड़ पर नहीं बनी बात, दिल्ली में अकेले लड़ेगी AAP

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2019 - 04:55 AM (IST)

नेशनल डेस्कः आप ने दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुये कहा है, ‘‘लगता है कांग्रेस मोदी को रोकने के मूड में नहीं है। बातचीत पूर्णविराम की ओर अग्रसर है।'' आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुधवार को कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के बयानों का हवाला देते हुये कहा कि कांग्रेस का रवैया बताता है कि वह मोदी को रोकने के मूड में नहीं है। गठबंधन के प्रयासों में हो रही देरी के लिये कांग्रेस जिम्मेदार है।''
PunjabKesari
आप के सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेतृत्व के साथ बातचीत जारी है। पार्टी ने कांग्रेस के समक्ष दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ की 18 सीटों में से कांग्रेस को दस, आप को पांच और जननायक जनता पार्टी (जजपा) को तीन सीट पर चुनाव लड़ने की पेशकश की है। सिंह को आप नेतृत्व ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की बातचीत के लिये अधिकृत किया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के प्रयास अब पूर्ण विराम की ओर हैं। हमारी पार्टी अपने प्रचार अभियान में बहुत आगे बढ़ चुकी है।''
PunjabKesari
सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘गुलाम नबी आजाद के साथ मेरी मुलाकात हुई तो मैंने यही कहा कि इस वक्त मोदी को रोकना जरूरी है, इसलिए हरियाणा में कांग्रेस छह, जजपा तीन और आप एक सीट पर चुनाव लड़े। हम दिल्ली में 4:3 के फार्मूले के लिए तैयार हैं।'' सिंह ने कांग्रेस के रुख पर निराशा जताते हुये कहा, ‘‘हमने बहुत प्रयास कर लिया। कांग्रेस के सारे नेतृत्व से बात कर ली, लेकिन मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस, भाजपा और मोदी को रोकने के मूड में है।''
PunjabKesari
गौरतलब है कि कांग्रेस दिल्ली में आप से 4:3 के फार्मूले के तहत तालमेल की पेशकश कर चुकी है, लेकिन आप दिल्ली के साथ हरियाणा में गठबंधन पर जोर दे रही है। आप सूत्रों का कहना था कि अगर गठबंधन सिर्फ दिल्ली में होगा तो फिर 5:2 फार्मूले पर होगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News