इस होली राशिनुसार लगाएं रंग, जीवन में आएगी बहार

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2019 - 04:18 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
होली के दिन लगभग सभी रंगों से खेलते हैं। ये त्यौहार ही रंगों का है। कहते हैं होली प्यार भरा रिश्ता है, इस दिन लोगों के बीच चल रहे सालों पुराने गिले शिकवे हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो जाते हैं और लोग प्यार के बंधन में बंध जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि होली के दिन रंग लगाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। जी हैं जैसे इस दिन राशि के अनुसार एक दूसरे को कौन सा रंग लगाना चाहिए आदि। तो आइए जानते हैं ज्योतिष में बताई गई इससे संबंधित बातों के बारे में- 
PunjabKesari
मेष राशि- इस राशि के लोग लोगों को गुलाबी या पीले रंग से होली खेलनी चाहिए। कहा जाता है ऐसा करने से इनका ऊर्जा-उत्साह का प्रवाह होता है और सुख-समृद्धि के योग बनते लगते हैं।

वृष राशि- इनके लिए हरा, श्वेत मिश्रित रंग, नीला, स्लेटी, काला, आसमानी, जामुनी रंग अनुकूल माना जाता है। इनके अलावा  इन्हें लाल, पीला, नारंगी,श्वेत,गुलाबी रंग का कम प्रयोग करने की सलाह दी जाती है।

मिथुन राशि- इन लोगों को मिश्रित रंगों से होली खेलने रंग अच्छा माना जा रहा  है। परंतु इस राशि के लोग इस होली  लाल, पीला, नारंगी, श्वेत, गुलाबी रंग से परहेज करें।
PunjabKesari
कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए लाल, पीला, नारंगी, श्वेत, गुलाबी रंग बिल्कुल परफेक्ट हैं। इन्हें नीले, स्लेटी, हरे और काले रंग से परहेज करना चाहिए।

सिंह राशि- इस राशि वाले जातक लाल, पीला, हरा, नारंगी, श्वेत, गुलाबी रंग से होली खेलें हैं। परंतु नीले, स्लेटी और काले रंग से जितना हो सके बचाव करें।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए हरा, नीला, स्लेटी, काला, आसमानी, जामुनी रंग अनुकूल हैं। इनके लिए लाल, पीला, नारंगी, श्वेत, गुलाबी रंग इस होली मुसीबत खड़ी कर सकता है।
PunjabKesari
तुला राशि- तुला राशि वाले जातक होली के दौरान केवल हरा, श्वेत, लाल, पीला, नारंगी, गुलाबी रंग का ही प्रयोग करें।

वृश्चिक- वहीं वृश्चिक राशि वालों के लिए लाल, पीला, नारंगी, श्वेत, गुलाबी रंग का प्रयोग करना अच्छा रहेगा। अगर इस राशि के लोगों को मंगल मज़बूत है तो फिर लाल रंग से होली न खेलें।

धनु राशि- धनु राशि वाले लाल, पीला, नारंगी, श्वेत, गुलाबी रंग से होली खेल सकते हैं। मगर नीले, स्लेटी, हरे और काले रंग का इस्तेमाल करना इन्हें मंहगा पड़ सकता है।
PunjabKesari
मकर राशि- इस राशि के व्यक्ति हरा, श्वेत, नीला, स्लेटी, काला, आसमानी, जामुनी रंग से होली त्यौहार का आनंद उठा सकते हैं। इसके विपरीत लाल, पीला,नारंगी, गुलाबी रंग आदि का उपयोग न करें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों आप नीला, स्लेटी, काला, आसमानी, जामुनी रंग से होली खेलें। अगर इस राशि के लोग नारंगी रंग का इस्तेमाल करेंगे तो इनके साथ कुछ बुरा हो सकता है।
PunjabKesari
मीन राशि- ज्योतिष के अनुसार मीन राशि वाले इस साल की होली में केवल लाल, भूरा, पीला, नारंगी और गुलाबी रंग का प्रयोग करें। 
क्या होता है होलाष्टक, इस दौरान क्यों नहीं करते शुभ काम ?(video)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News