पाक का दावा: मार गिराए भारत के आठ जवान, एक को जिंदा पकड़ा

punjabkesari.in Thursday, Sep 29, 2016 - 10:10 PM (IST)

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सेना ने आज दावा किया कि उसने तत्तापानी में नियंत्रण रेखा पर भारत की गोलीबारी के जवाब में एक भारतीय सैनिक को पकड़ा जबकि आठ अन्य जवान मारे गए। मीडिया में आई एक खबर में यह बात कही गई। सुरक्षा सूत्रों का हवाला देते हुए ‘डॉन’ अखबार ने कहा कि यह घटनाक्रम उस समय हुआ जब भारतीय सेना ने सीमापार से गोलीबारी में दो पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया।

अखबार ने पकड़े गए भारतीय सैनिक की पहचान महाराष्ट्र के बशान चौहान के 22 वर्षीय पुत्र चंदू बाबूलाल चौहान के रूप में की है। अखबार ने कहा कि सैनिक को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। खबर में दावा किया गया, ‘‘भारतीय सैनिकों के शवों को अब तक भारतीय बलों ने हासिल नहीं किया गया है और वे नियंत्रण रेखा पर पड़े हैं।

सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की गोलीबारी के डर से शव अब तक नहीं लिए हैं।’’ पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा कि भीमबर, हाटस्प्रिंग, केल और लिपा सेक्टरों में देर रात ढाई बजे से सुबह आठ बजे तक पाकिस्तानी और भारतीय सैनिकों के बीच गोलीबारी जारी रही। बयान में कहा गया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर भारत की बिना उकसावे की गोलीबारी का करारा जवाब दिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News