प्रदूषण के विरुद्ध केजरीवाल सरकार का बड़ा कदम, कनॉट प्लेस में लगेगा दुनिया का दूसरा स्मॉग टावर

punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2020 - 09:50 AM (IST)

नई दिल्ली/ डेस्क। वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार  20 करोड़ की लागत से कनॉट प्लेस  में स्मॉग टावर लगाएगी। यह टावर ऊपर से प्रदूषित हवा लेगा और साफ कर नीचे फेंक देगा, ताकि लोगों को स्वच्छ हवा मिल सके। आने वाले 10 महीने के अंदर यह बनकर तैयार हो जाएगा।

फिलहालस, इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जा रहा है और अगर सफल हुआ तो फिर इस तरह के कई स्मॉग टावर दिल्ली के अंदर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई दिल्ली कैबिनेट की बैठक में इस आशय के निर्णय लिए गए।


कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑनलाइन प्रेस वार्ता में बताया कि यह स्मॉग टावर दुनिया का दूसरा स्मॉग टावर होगा। पहला स्मॉग टावर चीन में लगा था और दूसरा यहां पर लग रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में दो स्मॉग टॉवर लग रहे हैं। एक केंद्र सरकार लगा रही है और एक दिल्ली सरकार लगाने जा रही है।


केंद्र सरकार स्मॉग टावर आनंद विहार में लगा रही है और दिल्ली सरकार कनॉट प्लेस में लगा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्मॉग टावर चीन वाले स्मॉग टावर की तकनीक से अलग है। चीन वाले तकनीक के अंदर स्मॉग टावर नीचे से हवा खींचता है और हवा को साफ कर के ऊपर फेकता है।
 

वहीं हमारा स्मॉग टावर ऊपर से हवा खींचेगा और उस हवा को साफ करके नीचे फेंकेगा ताकि लोगों को नीचे साफ हवा मिल सके। यह अपनी तरह का पहला स्मॉग टावर होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्मॉग टावर को लगाने के लिए दिल्ली कैबिनेट ने 20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं और हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले 10 महीने के अंदर यह बनकर तैयार हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर ये पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा तो इस तरह के कई टावर दिल्ली के अंदर लगाए जाएंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kamini Bisht

Recommended News

Related News