दिल्ली में मौसम का बदला मिजाज, प्रचंड गर्मी से मिली राहत

punjabkesari.in Monday, May 29, 2017 - 10:52 AM (IST)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह हुई बारिश से मौसम सर्द हो गया, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह शहर में कुल 7.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जाम लगा लेकिन कहीं भी भारी जाम नहीं था।   मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिन में बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पडऩे का अनुमान भी लगाया है।  अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अधिकारी ने बताया कि आज सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 93 प्रतिशत दर्ज की गई।  कल का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 22.5 डिग्री सेल्सियस और 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News