JNU में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर धारधार हथियार से हमला!

punjabkesari.in Sunday, Feb 14, 2016 - 11:53 AM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) के कार्यकर्त्ताओं ने उसके वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता आनंद शर्मा पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में धारधार हथियार से हमला किया।  
 
कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा,‘‘ यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है। आनंद शर्मा पर सरकार से संरक्षण प्राप्त एबीवीपी के ‘‘गुंडो’’ ने सरेआम जेएनयू परिसर में हमला किया। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछते है कि क्या कानून व्यवस्था आप की जिम्मेदारी नहीं है। 
 
दिल्ली पुलिस के संरक्षण के बिना एबीवीपी के ‘‘गुंडे’’ आनंद पर हमला कैसे कर सकते है। क्या प्रधानमंत्री एबीवीपी के ‘‘गुंडो’’ और दिल्ली पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जो आनंद शर्मा को सुरक्षा देने में नाकाम रही।’’  
 
उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा पर धारधार हथियार से हमला किया गया जिससे वह घायल हो गए। उन्होंने कहा कि मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए कहा था कि जेएनयू को बंद किया जाना चाहिए और प्रधानमंत्री बनने के बाद वह अपने इस एजेंडे को लागू कर रहे है। मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को देश के युवाओं को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News