गृह मंत्रालय का फैसला, बिहार के CM नीतीश कुमार को दी गई जेड प्लस सुरक्षा

punjabkesari.in Saturday, Jan 20, 2018 - 12:08 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर हुए हमले के बाद गृह मंत्रालय ने सीएम की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। नीतीश कुमार को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की जाएगी। अभी तक मुख्यमंत्री को केवल बिहार पुलिस की सुरक्षा ही मिली थी। 

जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ाने की बात उठाई गई थी लेकिन मुख्यमंत्री ने इसके लिए इनकार कर दिया था। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जेड प्लस सुरक्षा वापस लेने पर विवाद खड़ा हो गया था, उसको लेकर भी मुख्यमंत्री ने लालू पर करारा तंज कसा था। 

बता दें कि मुख्यमंत्री की समीक्षा यात्रा के दौरान बक्सर जिले के नंदन गांव में उनके काफिले पर हमला किया गया था। इस दौरान कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। इस हमले को देखते हुए ही मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बढ़ोत्तरी की गई है। 

बता दें कि इसके साथ ही शहरी विकास मंत्रालय ने शुक्रवार को नीतीश कुमार को दिल्‍ली 6 कामराज मार्ग में नया आवास दे दिया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News