यूट्यूबर अनुराग डोभाल का मां के साथ Private Audio लीक! भाई ने चैट शेयर कर मचाया बवाल

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 02:09 PM (IST)

Anurag Dobhal Private Audio Leak: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस 17 के पूर्व प्रतिभागी अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर विवादों के केंद्र में हैं। अनुराग और उनके परिवार के बीच शुरू हुआ यह मनमुटाव अब सार्वजनिक आरोपों-प्रत्यारोपों के स्तर पर पहुंच गया है। जहां अनुराग ने अपने माता-पिता और भाई पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है, वहीं उनके भाई 'कलम इंक' (Kalam Ink) ने चौंकाने वाले खुलासे कर मामले को नया मोड़ दे दिया है। 

इंटरकास्ट मैरिज और पारिवारिक कलह 

पूरे विवाद की शुरुआत मई 2025 में रितिका चौहान के साथ अनुराग की शादी के बाद हुई। बताया जा रहा है कि यह विवाह परिवार की मर्जी के खिलाफ था। रितिका और अनुराग की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। अनुराग का दावा है कि शादी के बाद से ही घर में रितिका की मौजूदगी को लेकर कलह शुरू हो गई। हाल ही में वायरल हुए एक कथित ऑडियो क्लिप में अनुराग अपनी मां से पत्नी के अधिकारों को लेकर बहस करते सुनाई दे रहे हैं, जिसमें उन्हें अलग घर बसाने की सलाह दी जा रही है। हालांकि,  इस वायरल ऑडियो की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई। 


PunjabKesari


अनुराग डोभाल के गंभीर आरोप 

एक भावुक वीडियो साझा करते हुए अनुराग ने दावा किया कि उनके माता-पिता और भाई उन्हें इस कदर प्रताड़ित कर रहे हैं कि उनके मन में आत्महत्या तक के विचार आए। अनुराग डोभाल ने कहा, ""मैं लंबे समय से मानसिक दबाव झेल रहा हूं। बचपन में 14 साल की उम्र में ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने के बाद अब अपनों से ही लड़ना पड़ रहा है।" 

PunjabKesari


भाई 'कलम इंक' का पलटवार 

अनुराग के आरोपों के तुरंत बाद उनके भाई कलम इंक ने सोशल मीडिया पर मोर्चा संभाला। उन्होंने अनुराग के दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए उन्हें 'व्यूज और सहानुभूति का भूखा' बताया। कलम इंक ने दावा किया कि अनुराग ने अपने ही माता-पिता पर कानूनी केस किया था, जिसमें उनकी हार हुई। कलम इंक ने कुछ व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं, जिनमें कथित तौर पर अनुराग और रितिका के बीच हाथापाई और झगड़े का जिक्र है। हालांकि इन चैट्स की पुष्टि नहीं हो पाई है। भाई का दावा है कि रितिका अब अनुराग के साथ नहीं रह रही हैं और घरेलू विवादों के कारण उनसे अलग हो गई हैं। हालांकि, रितिका चौहान की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News