YouTube: फ्री यूजर्स के लिए बुरी खबर! YouTube पर अब बिना पैसे के नहीं मिलेगा ये फीचर, फ्री वाला मजा हुआ बंद
punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 12:22 PM (IST)
YouTube Background Play Blocked : अगर आप भी यूट्यूब पर गाना चलाकर फोन की स्क्रीन बंद कर देते थे या ब्राउजर को मिनिमाइज करके दूसरा काम करते थे तो आपके लिए बुरी खबर है। यूट्यूब (YouTube) ने उन सभी शॉर्टकट्स और जुगाड़ को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया है जिनके जरिए बिना प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लिए बैकग्राउंड प्ले (Background Play) का मजा लिया जा रहा था। अब इस प्रीमियम फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको हर महीने पैसे खर्च करने होंगे।
कैसे काम करता था यह फ्री जुगाड़?
यूट्यूब का बैकग्राउंड प्ले फीचर असल में इसकी प्रीमियम सेवा का हिस्सा है लेकिन लाखों यूजर्स इसे फ्री में इस्तेमाल करने के लिए ये तरीके अपनाते थे:
-
थर्ड-पार्टी ब्राउजर्स: सैमसंग इंटरनेट (Samsung Internet), एज (Edge) और विवाल्डी (Vivaldi) जैसे ब्राउजर्स पर डेस्कटॉप मोड ऑन करके वीडियो प्ले करने पर ऐप मिनिमाइज होने के बाद भी ऑडियो चलता रहता था।
-
पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP): फोन की सेटिंग्स में बदलाव करके कई बार वीडियो को एक छोटी विंडो में चलाया जा सकता था।
-
स्क्रीन ऑफ ट्रिक: कुछ ब्राउजर्स में स्क्रीन लॉक होने के बाद भी म्यूजिक बंद नहीं होता था।
यूट्यूब ने कैसे कसा शिकंजा?
यूट्यूब की पैरेंट कंपनी गूगल (Google) पिछले काफी समय से इन खामियों पर नजर रख रही थी। अब कंपनी ने तकनीकी बदलाव करते हुए इन सभी रास्तों को ब्लॉक कर दिया है:
-
ऑटो-पॉज: अब जैसे ही आप यूट्यूब चलाने वाले ब्राउजर को मिनिमाइज करेंगे या होम स्क्रीन पर जाएंगे वीडियो तुरंत पॉज (बंद) हो जाएगा।
-
सेटिंग्स ब्लॉक: कैश क्लियर करने या ब्राउजर की सेटिंग बदलने जैसे पुराने तरीके अब काम नहीं कर रहे हैं।
-
ऑफिशियल कन्फर्मेशन: गूगल ने साफ कर दिया है कि बैकग्राउंड प्लेबैक केवल और केवल प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए आरक्षित है और इसे मुफ्त में देना उनकी पॉलिसी के खिलाफ है।
यूट्यूब प्रीमियम के क्या हैं फायदे?
अगर आप अब भी बैकग्राउंड में वीडियो या म्यूजिक सुनना चाहते हैं तो आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा जिसमें ये सुविधाएं मिलती हैं:

-
Ad-Free: वीडियो के बीच में कोई विज्ञापन नहीं आएगा।
-
Background Play: स्क्रीन बंद होने पर भी म्यूजिक चलता रहेगा।
-
Offline Downloads: वीडियो को डाउनलोड करके बिना इंटरनेट देखा जा सकेगा।
-
YouTube Music: प्रीमियम म्यूजिक ऐप का फ्री एक्सेस।


