कोरोना से जंग जीत घर लौटी बड़ी बहन, छोटी ने सड़क पर ही जमकर किया डांस...VIDEO वायरल

punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2020 - 11:30 AM (IST)

नेशनल डेस्कः कोरोना वायरस को हराकर घर लौट रहे लोगों का परिवार के सदस्य और आस पड़ोस वाले काफी जोरदार स्वागत करते हैं। दरअसल कोरोना ने लोगों के दिलों में इतना डर भर दिया है कि इससे जंग जीतने वाले योद्धा से कम नहीं माने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जिसमें एक लड़की अपनी बड़ी बहन के कोरोना से ठीक होने पर घर लौटने पर इतना खुश होती है कि सड़क पर ही डांस करने लग जाती है। वायरल वीडियो पुणे के धनकवडी इलाके का बताया जा रहा है। पुणे के धनकवडी इलाके में रहने वाले परिवार में 20 दिन पहले कोरोना के लक्षण दिखाई दिए थे।

 

घर की सबसे छोटी लड़की सलोनी को छोड़कर सभी सदस्य अस्पताल में भर्ती थे। दो दिन पहले जब सलोनी की बड़ी बहन कोरोना से ठीक होकर घर लौटी तो उसने सड़के पर ही डांस करना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बड़ी बहन को आता सलोनी एक फिल्मी गाने पर डांस करना शुरू कर देती है। छोटी बहन सलोनी को डांस करता देख बड़ी बहन भी खुद को रोक नहीं पाती और नाचने लगती है। सलोनी इंजीनियरिंग सेकेंड ईयर की स्टूडेंट है। वो मराठी टीवी सीरियल और मराठी बिग बॉस में कंटेस्टेंट भी रह चुकी है। सलोनी ने बताया कि उसको छोड़कर घर के सभी सदस्य अस्पताल में भर्ती थे और वह घर पर अकेली थी।

 

सलोनी ने बताया कि एक हफ्ते पहले जब उसके पिता अस्पताल से घर लौटे थे तो उसने सिर्फ मोबाइल पर गाना बजाया था। इसके दो दिन बाद उनकी मां और बड़ी बहन लौटीं तो घर के अंदर डांस किया था लेकिन जब अब सबसे बड़ी बहन घर लौटी तो खुद को रोक नहीं पाई और सड़र पर ही डांस करना शुरू कर दिया। सलोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News