राजस्थान: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2024 - 04:53 PM (IST)

नेशनल डेस्क. राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं पाया गया है और प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। 

PunjabKesari
बिजौलिया थाना प्रभारी लोकपाल सिंह ने बताया कि कास्या गांव के अभिषेक बंजारा (20 साल) का एक विवाहित महिला से प्रेम प्रसंग था। महिला की शादी चित्तौड़गढ़ में एक व्यक्ति से हुई थी लेकिन वह कास्या गांव में ही अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। कुछ महीने पहले अभिषेक और उस महिला की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद महिला और उसके पति के बीच झगड़ा हो गया था। हाल ही में महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज कराया था और उस मामले की जांच की जा रही है। 


अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम अभिषेक का शव स्थानीय सरकारी स्कूल के परिसर में एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। उन्होंने बताया कि युवक के परिजनों का आरोप है कि महिला के परिवार के सदस्यों ने अभिषेक का अपहरण कर हत्या कर दी और उसके शव को पेड़ से लटका दिया। शव का शनिवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया और कोई चोट के निशान नहीं मिले। मृतक के परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के नतीजे के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News