महिला को झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म,पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 18, 2024 - 06:55 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में युवक ने महिला को झांसा देकर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया। बैरिया थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी उपाध्यायपुर गांव निवासी अजीत कुमार (22) को गिरफ्तारी के बाद बलिया की एक अदालत में पेश किया गया।

PunjabKesari

अदालत ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। सिंह ने बताया कि अजीत ने सोमवार को गांव निवासी 45 वर्षीय महिला को सस्ती दर पर बाग से आम दिलाने के बहाने बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि महिला की तहरीर पर सोमवार देर रात अजीत कुमार के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार के लिए सजा) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News